शामली, अप्रैल 18 -- शामली। शहर के भैंसवाल रोड स्थित कूडा प्लांट में आग लग गई। सूचना पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने घंटों प्रयास कर आग पर काबू पाया। आग लगने के कारण स्पष्ट नही हो सका। आग के कारण कूडे के ढेर से निकले दुगंध भरे धुऐं से आसपास रहने वाले कालोनी वासियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। शनिवार को शहर के भैंसवाल रोड स्थित नगर पालिका के कूडा प्लांट से अचानक आग लग गई। आग की लपटे निकली देख कूडा कर्मचारियों ने मामले की सूचना दमकल विभाग के अधिकारियों को दी। सूचना पाकर दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कडी मशक्कत के बाद बदबूदार माहौल में आग पर काबू पाया जा सका। दमकल विभाग के अधिकारियों ने बताया कि पिछले एक माह में कूडा प्लांट में लगातार दूसरी बार आग लगी है। यहां नगर पालिका द्वारा कोई प्रबंध नही किए गए है। हालाकि आग लगने के कारणो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.