कूड़े से बदहहाल शहर, एडीएम के आश्वासन पर सफाई कर्मियों की हड़ताल समाप्त
शामली, मई 26 -- शामली। पिछले दो दिनों से चल रही नगर पालिका कर्मचारियों की हडताल एडीएम के आश्वासन के बाद खत्म हो गई है। शहर में दो दिनों तक साफ सफाई न होने से जगह जगह कूडे के ढेर लग गए और नालियों की निकासी भी प्रभावित हो गई। जिससे गंदा पानी सडकों पर बहता रहा और लोगों को भारी दुश्वारियों का सामना करना पडा। वही देर शाम साफ सफाई व्यावस्था सुचारू होने के बाद लोगों को गंदगी से निजात मिल सकी। स्वायत शासन कर्मचारी महासंघ एवं उत्तर प्रदेशीय सफाई कर्मचारी संघ के संयुक्त तत्वावधान में नगर पालिका कर्मचारियों का पहले शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन चला। जिसके बाद सोमवार कर्मचारियों की मांगे न माने जाने पर सोमवार से दोनों यूनियन के आहवान पर नगर पालिका कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार कर हडताल शुरू कर दी। पहले दौर की वार्ता चेयरमैन और ईओ के बीच हुई, जिसमें वार्ता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.