हल्द्वानी, मार्च 1 -- हल्द्वानी। वनभूलपुरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत इंदिरा नगर में रविवार को कूड़े में लगी आग गाड़ियों तक पहुंच गई। इसकी चपेट में दो डंपर भी आ गए। दमकल विभाग में मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। एसएचओ वनभूलपुरा डीएस फर्त्याल ने बताया कि शाम के समय सूचना मिली कि गौला गेट के पास खड़े दो खनन वाहनों में आग लग गई है। तुरंत सूचना फायर ब्रिगेड को भी भेजी गई। मौके पर पहुंची दमकल की टीम ने दोनों डंपर वाहनों पर पानी की बौछार कर आग पर काबू पाया। एफएसओ एमपी सिंह ने बताया कि डंपर के इंजन में आग लगी थी। समय रहते दमकल की टीम पहुंची और काबू पाया। बताया कि पास में कूड़े का ढेर जल रहा था। हवा के साथ आग फैल गई। कूड़े में लगी आग को भी पानी डालकर बुझा दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.