फर्रुखाबाद कन्नौज, अप्रैल 3 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। शहर की गलियों और सड़कों से समय से कूड़ा उठाया जाए। इसके लिए पालिका के पास करोड़ों के संसाधन है। इसके अलावा लाखों रुपए का प्रतिदिन वाहन डीजल पी जाते हैं लेकिन मोहल्लों की गलियां कूड़े से पटी रहती है और कूड़े में आग धधकती रहती है। इससे अनहोनी की आशंका बनी रहती है। नगर पालिका हर जतन कर रही है कि शहर को स्वच्छ बनाया जाए, लेकिन पालिका के कर्मी ही इसपर बट्टा लगाए हुए हैं। पालिका के वाहनों के संचालन की जिनपर जिम्मेदारी है वह इसका सही से निर्वाहन नहीं कर रहे हैं। इसी कारण गलियों से समय से कूड़ा नहीं उठ रहा है। मोहल्ला मेमरान में मंदिर के निकट गली पर ही कूड़ा डंप होता है। शुक्रवार को तीन बजे तक गली से कूड़ा नहीं उठाया गया। इससे लोगों को आने जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। गली पर पड़े कूड़...