बस्ती, जून 14 -- बस्ती। कप्तानगंज रेंज क्षेत्र में पौधों की सुरक्षा के लिए खरीदे गए लाखों रुपये के ट्री गार्ड खुले में कूड़े के ढेर में पड़े-पड़े जंग खा रहे हैं। भुवनपुर स्थित एक स्कूल परिसर के पास काफी संख्या में ट्री-गार्ड लंबे समय से अनुपयोगी पड़े हुए हैं। इस वजह से वन विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि पहले से मौजूद कई ट्री-गार्ड क्षतिग्रस्त हो चुके हैं, लेकिन उनका उपयोग नहीं किया गया। इसके बजाय नए ट्री-गार्ड खरीदकर भी उन्हें उपयोग में लाने के बजाय खुले में ही छोड़ दिया गया। इससे न केवल सरकारी धन की बर्बादी हो रही है, बल्कि पौधरोपण अभियान पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। जानकारों के अनुसार एक ट्री-गार्ड की कीमत लगभग 800 से 1200 रुपये तक होती है। इस हिसाब से मौके पर पड़े ट्री-गार्डों की कीमत लाखों रुप...