शामली, मार्च 17 -- शामली। शहर के हनुमान रोड स्थित सरकार अस्पताल की आवासीय कालोनी के बाहर पडे कूडे में आग लगा दिए जाने से विद्युत विभाग के पॉल में तारों व हॉर्डिंग में भी आग लग गई। आसपास मौजूद लोगों ने बढती आग को देख पानी डालकर किसी तरह आग पर काबू पाया। शहर के हनुमान गेट के निकट शामली सीएचसी की आवासीय कालोनी है। जहां कालोनी के बाहर कूडा करकट डाला जाता है। बताया जाता है कि किसी व्यक्ति द्वारा उक्त कूड़े के ढेर में आग लगा दी गई। आग धीरे धीरे फैल गई और विद्युत विभाग के तारों और हॉर्डिंग ने भी आग लग पकड ली, जिसके बाद वहां मौजूद लोगों ने तुरंत आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया। लोगों ने पानी डालकर आग पर काबू पाया। लेकिन उसके बाद कूड़े के बदबूदार धुआ निकलने से आसपास के लोगों को परेशानियां हुई है।17एसएमएल19-शामली के हनुमान धाम स्थित विद्युत पॉल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.