लखनऊ, फरवरी 17 -- स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले अपर नगर आयुक्त डॉ. अरविंद कुमार राव को नागरिक संगठन ग्रेटर लखनऊ जनकल्याण महासमिति ने सम्मानित किया। महासमिति के पदाधिकारियों ने अभिनंदन पत्र भेंट कर उनके कार्यों को शहर के लिए मील का पत्थर बताया। डॉ. राव के कार्यकाल में नगर निगम लखनऊ ने ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के क्षेत्र में महत्वपूर्ण बदलाव किए। शिवरी कचरा निस्तारण प्लांट और सीएंडडी प्लांट के माध्यम से लाखों मीट्रिक टन कचरे का वैज्ञानिक निस्तारण कर वर्षों पुरानी समस्या को काफी हद तक नियंत्रित किया गया। इस मॉडल को राष्ट्रीय स्तर पर सराहना मिली। शहर की हरियाली बढ़ाने की दिशा में भी उल्लेखनीय पहल हुई। प्रादेशिक फल, शाकभाजी एवं पुष्प प्रदर्शनी-2026 में नगर निगम को पार्कों के बेहतर रखरखाव के लिए प्रथम और रूफ ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.