राहुल मानव, अगस्त 27 -- दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बुधवार शाम को नगर निगम के जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की, और इस दौरान उन्होंने निगम अधिकारियों को शहर में स्थित कूड़े के तीनों पहाड़ों को दिसंबर 2026 तक की समयसीमा में हटाने का निर्देश दिया। इसके साथ ही बैठक में सीएम ने कूड़े से बिजली बनाने वाले चार वेस्ट-टू-एनर्जी प्लांट को भी जल्द शुरू करने के निर्देश दिए। इसके अलावा बैठक में मुख्यमंत्री ने कूड़े से आजादी स्वच्छता अभियान को दो अक्तूबर तक बढ़ाने और नई मल्टी लेवल पार्किंग का निर्माण करने के लिए दिल्ली में निगम स्थानों को चिह्नित करने के निर्देश भी दिए। बैठक में सीएम ने वित्तीय संकट को कम करने के लिए निगम से अपने राजस्व के साधन बढ़ाने की योजना तैयार करने को भी कहा।सीएम ने इन बातों को लेकर भी दिए निर्देश बै...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.