अल्मोड़ा, अप्रैल 3 -- अल्मोड़ा। पाण्डेखोला स्थित सीएमओ कार्यालय के पास अराजकतत्वों ने कूड़े के ढेर में आग लगा दी। तेज हवाओं और सूखी पत्तियों से आग ने पास के जंगल को आगोश में ले लिया। कुछ ही देर में आग विकराल हो गई। आग अब आवासीय घरों की ओर बढ़ने लगी। आसपास के लोगों ने इसकी जानकारी अग्निशमन विभाग को दी। सूचना पर टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने के प्रयास शुरू कर दिए। डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। टीम में एलएफएम ओम प्रकाश, योगेश शर्मा, प्रेम सिंह, जीवन जोशी शामिल थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...