मुजफ्फर नगर, दिसम्बर 9 -- कांधला,संवाददाता। लंबे समय से कूड़े और गंदगी के अम्बार से जूझ रहे मोहल्ला रायजादगान के एक दर्जन से अधिक परिवारों ने मंगलवार को अपने मकानों पर पोस्टर चिपका कर घर छोड़कर पलायन करने की चेतावनी दे दी। परिवारों का आरोप है कि राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय के विशाल मैदान को नगर पालिका के सफाई कर्मचारी और कुछ स्थानीय लोग मिलकर कूड़ा डंपिंग यार्ड बना चुके हैं। दिन में कूड़े में आग लगने से उठने वाला धुआँ अस्थमा और सांस के मरीजों की जान पर बन आया है। मोहल्लावासियों ने प्रदर्शन करते हुए नगर पालिका और कॉलेज प्रशासन पर लापरवाही का गंभीर आरोप लगाया। पीड़ित दिनेश, मामचंद, प्रदीप, मिंटू, तरसेमपाल, रोहताश, देवेंद्र, राजीव, राहुल सहित अन्य लोगों ने बताया कि पिछले दो दशकों से यह समस्या चली आ रही है। कॉलेज प्रशासन मैदान की चार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.