चंदौली, जून 5 -- इलिया, हिन्दुस्तान संवाद। इलिया कस्बा के लेवा-इलिया मार्ग पर श्री राम साहू के घर के समीप महीनों से पड़ा कूड़े का ढेर स्थानीय लोगों के लिए परेशानी का कारण बन गया है। बरसात शुरू होने के बाद स्थिति और गंभीर हो गई है। कूड़े के ढेर पर बारिश का पानी जमा होने तथा आवारा कुत्तों द्वारा कूड़ा इधर-उधर बिखेर दिए जाने से आसपास के क्षेत्र में दुर्गंध फैल रही है, जिससे लोगों का घरों में रहना भी मुश्किल हो गया है।स्थानीय निवासियों का कहना है कि लंबे समय से कूड़ा नहीं उठाए जाने के कारण गंदगी बढ़ती जा रही है। कूड़े के ढेर पर कुत्तों और अन्य जानवरों के पहुंचने से गंदगी सड़क तक फैल जाती है। यह भी पढ़ें- करनडीह में गंदे पानी के बहाव से फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, ग्राम सभा में नाली जाम करने की चेतावनी इससे राहगीरों को भी परेशानी का सामना करना प...