मिर्जापुर, अप्रैल 20 -- जिगना। विंध्याचल थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव में सोमवार दोपहर करीब 2 बजे मिर्जापुर-प्रयागराज मार्ग किनारे संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने से सैकड़ों टन कूड़ा जलकर राख हो गया। आग बुझाने के प्रयास किए गए, लेकिन असफल रहे। घटना स्थल आरआरसी सेंटर और पंचायत भवन के बीच स्थित है। जहां लंबे समय से कूड़े का बड़ा ढेर जमा था। आरआरसी सेंटर पर ताला लटका मिला। बताया गया कि एक माह पूर्व नोडल अधिकारी रमाशंकर सिंह ने सेक्रेटरी को कूड़ा हटाने के निर्देश दिए थे। बावजूद इसके ध्यान नहीं दिया गया। प्रधान भारत प्रसाद निषाद ने बताया कि समर्सिबल पंप से आग बुझाने का प्रयास किया गया वर्ना बड़ी घटना हो सकती थी। प्रभारी एडीओ पंचायत के अनुसार छंटाई के बाद कूड़ा पड़ा था। प्लास्टिक मैनेजमेंट यूनिट के संचालित होने के बावजूद कूड़ा डंप हो रहा है।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.