हाथरस, अप्रैल 1 -- सिकंदराराऊ। पुरदिलनगर रोड स्थित रेलवे पटरी के पास नगर पालिका द्वारा डाले गए कूड़े के ढेर में अचानक आग लग जाने पर पास में पेड़ पौधे जुलझ गये। खेत में किसानों की फसल जलने से बच गई। नगर पालिका का कई वर्षों से शहर का कूड़ा डंपिंग ग्राउंड में ना डालकर पुरदिलनगर रोड स्थित रेलवे फाटक, झम्मनलाल पब्लिक स्कूल के बराबर, स्कूल के सामने सहित कई जगहों पर डालती है। लेकिन अभी तक जगह का कोई भी निस्तारण नहीं हुआ। जिसके कारण रेलवे फाटक के पास पड़े कूड़े के ढेर में सोमवार की रात अज्ञात कारणों से आग लग जाने पर आसपास के पेड़ पौधे जल गए एवं पास में खेतों पर गेहूं की कटाई कर रहे किसान लपटों को देखकर मौके से भाग गये। लेकिन किसानों को अपनी फसल के जलने का डर सता रहा है। नगर पालिकाध्यक्ष मुहम्मद मुशीर कुरैशी का कहना कि जल्द ही डंपिंग ग्राउंड में क...