पीलीभीत, अप्रैल 23 -- पूरनपुर। पूरनपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर तीन के सामने स्थित खाली पड़ी जमीन कूड़ा डालने का अड्डा बन गई है। यहां ग्राम पंचायत के साथ-साथ आसपास के लोग भी लगातार गंदगी फेंक रहे हैं, जिससे क्षेत्र में गंदगी का अंबार लग गया है। मंगलवार की रात अचानक इस कूड़े के ढेर में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और उससे उठने वाला जहरीला धुआं आसपास के इलाकों में फैल गया। धुएं के कारण लोगों को सांस लेने में दिक्कत का सामना करना पड़ा। लोगों का कहना है कि लंबे समय से इस स्थान पर कूड़ा डाला जा रहा है, लेकिन जिम्मेदारों की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। यह भी पढ़ें- कब बुझेगी टंचिंग ग्राउंड की आग, धुएं से हर कोई बेहाल लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि इस स्थान पर कूड़ा डालने पर रोक लगाई जाए और नियमित साफ-सफ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.