उरई, मार्च 11 -- कोंच। कोंच के बाहर नारायणपुरी मंदिर के पास गैस गोदाम के सामने कैलिया बाईपास से नदीगांव को जोड़ने वाले लिंक रोड पर प्लांट के कूड़े के ढेर में एल्बेंडाजोल के सैकड़ों पैकेट मिले। सीएचसी अधीक्षक ने सरकारी दवा होने से इंकार किया है। लोगों के अनुसार यह दवा आमतौर पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा बच्चों और बड़ों को कीड़े मारने के अभियान के तहत वितरित की जाती है। ऐसे में बड़ी संख्या में सरकारी दवा का कूड़े के ढेर में मिलना स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है। ये दवाएं आखिर यहां तक कैसे पहुंचीं और किसके द्वारा फेंकी गईं। क्या यह दवाएं किसी स्वास्थ्य कर्मचारी को घर-घर वितरण के लिए दी गई थीं, या फिर कहीं और से लाकर इन्हें यहां फेंका गया। फिलहाल यह मामला जांच का विषय है। स्थानीय लोगों ने मांग की है कि पूरे प्रकरण की ...