इटावा औरैया, मई 2 -- इटावा। फ्रेंड्स कॉलोनी क्षेत्र में भरथना चौराहा ओवरब्रिज के पास कूड़े के ढेर में लगभग सात माह का भ्रूण मिला। घटनास्थल पर पहुंच पुलिस ने आसपास पूछताछ की, लेकिन देर शाम तक सुराग हाथ नहीं लगा। पुलिस ने भ्रूण को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवा दिया है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि भ्रूण करीब सात माह का है। आशंका है कि इसकी जन्म से पहले ही मौत हो चुकी थी। थाना प्रभारी अमित मिश्रा ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...