मेरठ, मार्च 24 -- शहर के सरायकाजी पुल के नीचे उस समय सनसनी फैल गई जब कूड़े के ढेर में एक बच्चे का कंकाल मिलने की सूचना सामने आई। सूचना पर पुलिस के साथ-साथ मेडिकल टीम भी पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। कंकाल के अवशेषों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। टीम यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि कंकाल कितने समय पुराना है और बच्चे की मौत किन परिस्थितियों में हुई। लोगों ने बताया कि कूड़े के ढेर पर कई कुत्ते जमा होकर कुछ खा रहे हैं। जब पास जाकर देखा तो वहां मानव कंकाल के अवशेष पड़े मिले। प्रथम दृष्टया यह कंकाल किसी छोटे बच्चे का प्रतीत हो रहा है। सूचना पर थाना पुलिस और मेडिकल टीम पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। मेडिकल थाना प्रभारी सतवीर अत्री ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज चेक की जा रही है। गुमशुदा बच्चों के बारे में ज...