कूड़े के ढ़ेर में लगी आग से 12 घर आए चपेट में, कार भी जली
सीतापुर, जून 24 -- रेउसा, संवाददाता। रेउसा के तिलोरवा रेवान में मंगलवार को गांव के बाहर पड़े कूड़े के ढेर में आग लग गई। हवा के झोके से कूड़े के ढेर की चिंगारी आसपास के करीब 12 घर भी चपेट में आ गए। आग की चपेट में आकर एक कार भी जल गई और एक मवेशी भी झुलस गया। आसपास के लोगों ने पंप चलाकर पुलिस और दमकल को फोन किया। दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत कर आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक काफी नुकसान हो चुका था। तिलोरवा रेवान में मंगलवार दोपहर करीब एक बजे गांव के बाहर पड़े कूड़े के ढेर से लपट निकलने लगी। दोपहर में हवा तेज चलने से देखते ही देखते आग फैल गई। जब तक लोग आग बुझा पाते कूड़े के ढेर से निकली चिंगारी से पास में स्थित माता प्रसाद, छन्नू, शत्रोहन, दिनेश, बनवारी,ओंकार, लालता पप्पू, हरिनाम, दिलेराम, गया प्रसाद आदि के घर आग की चपेट में आ गए। इस बीच लालता क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.