कूड़े के डंप वाले स्थान का अधिकारियों ने किया निरीक्षण
बक्सर, मई 16 -- डुमरांव। नया भोजपुर में सड़क किनारे कूड़े की डंपिंग की शिकायत पर शनिवार को नप ईओ राहुलधर दूबे और जेई प्रत्युष कुमार ने स्थल का निरीक्षण किया। कचरे से उठ रहे बदबू को रोकने के लिए ईओ ने केमिकल का छिड़काव करने का निर्देश दिया है। ताकि आने-जाने में राहगीरों को किसी तरह की परेशानी नहीं हो सके। ईओ ने कहा कि डंपिंग जोन वाले स्थल पर सीसीटीवी लगाने के साथ उसकी घेराबंदी की प्रक्रिया जल्द शुरू किया जायेगा। जमीन की घेराबंदी जमीन मालिक, अंचल कर्मी और नप कर्मियों की मौजूदगी में होगी। (डुमरांव से अशोक कुमार) यह भी पढ़ें- कूड़े की बदबू से भड़कीं महिलाएं
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.