फर्रुखाबाद कन्नौज, मार्च 2 -- कायमगंज, संवाददाता। लुधईया स्थित नगर पालिका के कूड़ा डंपिंग ग्राउंड में सोमवार रात अज्ञात कारणों से भीषण आग लग गई। कूड़े के विशाल ढेर से उठती लपटों और धुएं के गुबार को देख आसपास के ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची नगर पालिका की टीम पानी के टैंकरों की मदद से आग पर काबू पाने की कोशिश में जुटी है। कस्बे के कूड़े के निस्तारण के लिए नगर पालिका प्रशासन ने लुधईया में एमआरएफ सेंटर बना रखा है। इसी सेंटर से कुछ ही दूरी पर स्थित डंपिंग ग्राउंड में नगर का सारा कूड़ा एकत्र किया जाता है। सोमवार रात को यहां कूड़े के ढेर में अचानक आग सुलग उठी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरे इलाके को धुएं ने घेर लिया। आग इतनी भीषण थी कि दूर-दराज के गांवों तक धुएं का गुबार देखा गया, जिससे स्थानीय निवासियों में...