प्रयागराज, मई 16 -- नैनी के एमआरएफ (मैटेरियल रिकवरी फैसिलिटी) सेंटर से उठ रही बदबू से आसपास का महिलाओं का गुस्सा चरम पर पहुंच गया। बदबू के विरोध में महिलाओं ने नगर निगम में शिकायत कर तत्काल निजात दिलाने की मांग की। महिलाओं की शिकायक पर सहायक नगर आयुक्त दीपशिखा पांडेय प्रवर्तन दल के साथ एमआरएफ सेंटर पहुंची और बदबू की शिकायत करने वाली महिलाओं से बात की। महिलाओं ने सहायक नगर आयुक्त को बताया कि केंद्र पर गीला कूड़ा गिराए जाने से बदबू उठ रही है। सहायक नगर आयुक्त ने कहा कि सेंटर पर सिर्फ सूखा कूड़ा फेंका जा रहा है। महिलाएं गीला कूड़े से बदबू आने की शिकायत पर अड़ी रहीं तो सहायक नगर आयुक्त ने सेंटर की निगरानी कराने का आश्वासन दिया। इसके बाद महिलाओं का गुस्सा ठंडा पड़ा। सेंटर से लौटने के बाज सहायक नगर आयुक्त ने बताया कि अभी वहां गाड़ियों से गीला क...