नई दिल्ली, फरवरी 27 -- नई दिल्ली। गाजीपुर लैंडफिल साइट एक तरह से गैस चैंबर बनी हुई है। इससे आए दिन मीथेन गैस निकलती रहती है। यही वजह है कि इस लैंडफिल साइट पर बिना सुरक्षा इंतजामों के जाने पर प्रतिबंध लगा है। स्थानीय निवासियों के अनुसार इस लैंडफिल साइट पर आग की घटनाएं बहुत आम है। हर दिन इससे नागरिकों को जद्दोजहद करनी पड़ती है। जहरीली गैसों के साथ दुर्गंध लगातार आती है। इन सब कारणों से बीते कई वर्षों से लोगों को सांस से संबंधी बीमारियां हो रही हैं। इस लैंडफिल साइट के कारण गाजीपुर गांव, राजवीर कॉलोनी और इससे सटी हुई कॉलोनियां, गाजीपुर डेयरी, मयूर विहार के कुछ हिस्से प्रभावित हैं। गाजीपुर के नजदीक एक कॉलोनी में रहने वाले फैजान ने बताया कि लैंडफिल साइट के तीन से चार सौ मीटर के दायरे में 50 हजार से अधिक लोग रहते हैं। यह सभी कूड़े के पहाड़ से नि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.