अलीगढ़, अप्रैल 22 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। मानिक चौक क्षेत्र में बुधवार सुबह किसी ने कूड़े के ढेर में आग लगा दी। ट्रांसफार्मर के नीचे कूड़े में लगी आग भड़क कर पास ही लगे ट्रांसफार्मर तक पहुंच गई। आग की लपटों में ट्रांसफार्मर की केबल जल गईं, जिससे पूरे इलाके की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। स्थानीय लोगों के अनुसार, ट्रांसफार्मर के नीचे हर रोज कूड़े का ढेर लगा रहता है। सफाई कर्मचारी भी नियमित रूप से इसी स्थान पर कूड़ा डाल देते हैं। गंदगी और दुर्गंध बुरा हाल है। बुधवार सुबह किसी ने कूड़े में आग लगा दी, जो हवा के चलते तेजी से फैल गई और ट्रांसफार्मर की केबल को अपनी चपेट में ले लिया। यह भी पढ़ें- कूड़े के ढेर में लगी आग पर काबू पाया केबल जलने से बिजली आपूर्ति ठप हो गई। सूचना मिलने पर बिजली विभाग की टीम मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त केबल को बदलने ...