रामपुर, फरवरी 22 -- रामपुर। शहर के कई मोहल्लों और सड़कों पर कूड़े-कचरे के ढेर लगे होने से गंदगी लगातार बढ़ती जा रही है। समय पर कचरा न उठने के कारण बदबू फैल रही है और स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मोहल्लों में जगह-जगह पड़े कचरे में प्लास्टिक, पॉलिथीन और घरेलू अपशिष्ट सड़ रहे हैं। कई स्थानों पर आवारा पशु कूड़े को और फैला देते हैं, जिससे सड़कें गंदी हो रही हैं और संक्रमण का खतरा बढ़ रहा है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि नगर पालिका को कई बार शिकायत दी गई, लेकिन नियमित सफाई नहीं हो रही। सुबह-शाम बदबू के कारण घरों के बाहर निकलना मुश्किल हो गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.