भागलपुर, अप्रैल 23 -- सबौर, संवाददाता। लोदीपुर थाना क्षेत्र के बिशनपुर जिच्छो बगीचा में बुधवार की दोपहर कूड़े-कचरे के ढेर में अचानक आग लग गई। जिसके कारण आसपास के लोगों में अफरातफरी मच गई। आग की लपटें इतनी तेज थी लोगों को अग्निशमन की गाड़ी को बुलाना पड़ा। अग्निशमन कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद तीन घंटे बाद आग पर काबू पाया। लोदीपुर थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने कहा कि आग लगी थी। अग्निशमन की गाड़ी को भेजकर आग पर काबू पाया गया। यह भी पढ़ें- आग में जलकर राख हुए सड़क किनारे डाले गए प्लास्टिक पाइप यह भी पढ़ें- आग से घर-गृहस्थी का सामान जला यह भी पढ़ें- कूड़े के ढेर में लगी आग पर काबू पाया
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.