कूड़ेदान में तब्दील हुआ मार्केट प्लेस परिसर
धनबाद, जून 5 -- बाघमारा प्रखंड के फुलारीटांड़ बाजार में जिला परिषद मद से नवनिर्मित मार्केट प्लेस विभागीय अनदेखी के कारण कूड़ेदान बन गया है। करीब छह वर्ष पूर्व निर्मित उक्त मार्केट प्लेस देखरेख के अभाव में जर्जर हो गया है। बताया जा रहा है कि कुछ तथाकथित स्थानीय लोगों द्वारा जिप की जमीन का धीरे-धीरे अतिक्रमण शुरू कर दिया गया है। बता दें कि फुलारीटांड़ बाजार में जिप की जमीन पर चार दुकानों के एक मार्केट प्लेस का निर्माण कराया गया था, परंतु जिप की अनदेखी के कारण आज तक उक्त मार्केट प्लेस को किराये पर नहीं लगाया गया।वर्तमान में उक्त स्थल पर आसपास के लोगों द्वारा कचरा फेंकना शुरू कर दिया गया है, जिससे उक्त स्थल कूड़ादान बन गया है। स्थिति यह है कि मार्केट प्लेस के कमरों में लगे शटर जंग लगकर बर्बाद हो रहे हैं। अमूमन कुछ इसी तरह की स्थिति डुमरा-गोमो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.