शामली, जनवरी 2 -- औद्योगिक इकाइयों में बाहर से कूड़ा कचरा लाकर उसे ईधन के रूप में इस्तेमाल करने से पर्यावरण प्रदूषण की समस्या को लेकर शुक्रवार को भाकियू के पदाधिकारियों ने कलेक्ट्रेट में नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। इसके बाद डीएम को ज्ञापन सौंपकर जनपद में बाहर से लाए जा रहे कचरे और कूड़े पर पूर्ण प्रतिबंध लगाए जाने की मांग की। भाकियू नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि प्रदूषण फैलाने वाली गतिविधियों पर शीघ्र रोक नहीं लगी तो संगठन को आंदोलन करने के लिए मजबूर होना पड़ेगा। भाकियू नेता कपिल खाटियान जिलाध्यक्ष सांता प्रधान के नेतृत्व में भाकियू के पदाधिकारी कलेक्ट्रेट में पहुंचे और आद्योगिक इकाइयों से होने वाले प्रदूषण को लेकर नारेबाजी की। पदाधिकारियों का कहना है कि जनपद शामली में बाहर से भारी मात्रा में कूड़ा-करकट, पॉलीथिन, प्लास्टिक, कपड़ा और का...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.