संभल, मई 17 -- कोतवाली क्षेत्र के गांव पतरऊआ में रविवार की सुबह दो पक्षों में कूड़ा हटाने को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया की गाली गलौज के बाद मारपीट शुरू हो गई। इस दौरान रेशमवती और इसके बेटा रजनीश ने सुबोध की पीठ पर मुंह से काट लिया। जिससे वह घायल हो गया। घायल ने थाने पहुंचकरतहरीर दी। वहीं दूसरे पक्ष के सुबोध ने पुलिस को बताया कि उसके घर के आगे एक खाली प्लाट पड़ा है जिसमें आरोपी पक्ष कूड़ा डालते थे तेज हवा चलने पर कूड़ा उसके घर में आता था। कोतवाल अनुज तोमर ने बताया कि दोनों पक्षों की तरफ से तहरीर मिल गई है, जांच पड़ताल कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...