उत्तरकाशी, दिसम्बर 20 -- नगरपालिका बाड़ाहाट प्रशासन की ओर से तांबाखाणी सुरंग के बाहर नेशनल हाईवे पर अवैध रूप से कूड़ा डंपिंग जोन बनाए जाने से नाराज स्थानीय लोगों ने अनिश्चिकालीन धरना शुरू किया है। शनिवार को दूसरे दिन उत्तरकाशी के हनुमान चौक स्थित सुमन पार्क में सामाजिक कार्यकर्ता गोपीनाथ सिंह रावत के नेतृत्व में स्थानीय लोगों ने अनिश्चतकालीन धरना देते हुए नगरपालिका से कूड़े को तत्काल हटाने की मांग रखी। वक्ताओं ने कहा कि नगरपालिका उत्तरकाशी द्वारा सुरंग के बाहर राष्ट्रीय राजमार्ग पर अवैध रूप से कूड़े का ढेर लगाकर गैर कानूनी रूप से डंपिंग जोन बना दिया गया है। कूड़ा भागीरथी नदी किनारे डंप किए जाने से एनजीटी के मानकों का उल्लंघन भी हो रहा है। पर्यावरण संरक्षण अधिनियम, स्वच्छ भारत नियमावली, नगरपालिका कचरा प्रबंधन अधिनियम एवं सभी सम्बंधित निर्द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.