देहरादून, मार्च 6 -- पछुवादून संयुक्त समिति से जुड़े सेलाकुई क्षेत्र के लोगों ने शुक्रवार को नगर निगम का घेराव किया। वहां प्रदर्शन करते हुए उन्होंने सेलाकुई में लगे कूड़े के पहाड़ को हटाने की मांग की। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि कूड़े के ढेर से उठने वाली दुर्गंध और प्रदूषण के कारण आसपास के क्षेत्रों के लोगों का जीवन प्रभावित हो रहा है। उन्होंने मांग की कि इस कूड़ा निस्तारण स्थल को जल्द से जल्द किसी अन्य स्थान पर स्थानांतरित किया जाए। इस दौरान जब नगर आयुक्त और मेयर प्रतिनिधिमंडल से मिलने नहीं पहुंचे तो प्रदर्शनकारियों में नाराजगी बढ़ गई। बाद में नगर आयुक्त के प्रतिनिधि को ज्ञापन सौंपा गया। प्रतिनिधि ने आश्वासन दिया कि समस्या के समाधान के लिए जल्द ही आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।प्रदर्शन में चैतन्य अनिल गौड़, राजेंद्र गंगसारी, सुमित चौधरी, अर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.