सोनभद्र, मार्च 19 -- सोनभद्र, संवाददाता। राबर्ट्सगंज विकास खंड के ग्राम पंचायत बराक में लाखों की रुपये की लागत निर्मित कूड़ा संग्रहण केंद्र का संचालन न होने से महज शो-पीस बन कर रह गया है। निर्मित होने के बाद इसका संचालन भी शुरू नहीं हो सका और इसके मेन गेट का एक हिस्सा गायब हो गया है। उचित रख रखाव न होने के कारण धीरे-धीरे यह क्षतिग्रस्त होता जा रहा है। इससे सरकार के माध्यम से इसके निर्माण के लिए अवमुक्त लाखों रुपये बेकार साबित हो रहे हैं। ग्रामीणों ने संबंधितों को कई बार अवगत कराया, लेकिन संबंधितों के ध्यान न दिये जाने के कारण आज भी कूड़ा संग्रहण केंद्र की हालत जस की तस बनी हुयी है। ग्रामीणों ने संबंधितों का ध्यान इस ओर आकृष्ट कराते हुए मेन गेट का आधा हिस्सा लगवाये जाने के साथ ही इसका संचालन कराये जाने की मांग की है। ग्रामीणों में मैनेजर, ...