अमरोहा, जनवरी 7 -- हसनपुर। नगर के मोहल्ला लाल बाग ऊंचा निवास आसिफ पुत्र सिद्दीक व उसके बड़े भाई की पत्नी में मंगलवार शाम कूड़ा डालने को लेकर विवाद हो गया। विवाद के बाद मारपीट शुरू हो गई। इसी बीच बड़े भाई व उसके पुत्र ने आकर आसिफ व उसकी पत्नी फरहा की बुरी तरह पिटाई कर दी। घायल दंपति कोतवाली पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। कोतवाली पुलिस द्वारा तहरीर लेकर दोनों घायलों को उपचार के लिए सीएचसी भेज दिया। चिकित्सकों ने घायल फराह की हालत गंभीर देखते हुए हॉयर सेंटर रेफर कर दिया। कस्बा इंचार्ज राम प्रकाश ने बताया कि मारपीट की तहरीर प्राप्त हुई है। घायलों को उपचार के लिए सीएचसी भेज दिया गया है। जांच के बाद कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.