चंदौली, अप्रैल 29 -- सकलडीहा, हिन्दुस्तान संवाद सकलडीहा ग्राम सभा तहसील का सबसे बड़ा ग्राम सभा होने के बाद भी पंचायत भवन के पास ही कूड़ा करकट का अंबार लगा हुआ है। पंचायत भवन में लाखों रूपये खर्च करके खरीदा गया कूड़ा इलेक्ट्रानिक वाहन और कूड़ा बाक्स पंचायत भवन में कबाड़ में पड़ा हुआ है। जिसके कारण सफाई कर्मियों को कूड़ा कचरा उठाने में समस्या हो रही है। इसके बाद भी विभागीय अधिकारी अनजान बने हुए है। समस्या का समाधान नहीं होने पर ग्रामीणों में आक्रोश है। अधिकारी की निर्देश पर स्वच्छता अभियान के तहत सकलडीहा, नागेपुर और टिमिलपुर में लाखों रुपये खर्च करके कूड़ा कचरा बाक्स लगाया गया। यह भी पढ़ें- जिले के गांवों में तरल एवं सूखा अपशिष्ट प्रबंधन बेअसर कूड़ा कचरा उठाने के लिये इलेक्ट्रानिक वाहन भी खरीदा गया। जिससे सफाई कर्मियों को कूड़ा कचरा उठाने म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.