बलरामपुर, जून 2 -- बलरामपुर, संवाददाता। कोतवाली देहात क्षेत्र के ग्राम जुवाथान श्रीनगर में खेत में कूड़ा-करकट फेंकने का विरोध करने पर एक महिला के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। मिथलेश कुमारी पत्नी ननके निवासी जुवाथान श्रीनगर ने बताया कि उनके मकान के सामने बटाई पर खेत लिया है। आरोप है कि पड़ोस में रहने वाली कोयला देवी, इंगला देवी और उर्मिला देवी अक्सर उनके खेत में कूड़ा-करकट व गंदगी फेंकती थीं। पीड़िता के अनुसार 30 मई की दोपहर करीब तीन बजे जब उन्होंने खेत में गंदगी फेंकने से मना किया तो तीनों महिलाओं ने गाली-गलौज करते हुए मिथलेश कुमारी की पिटाई कर दी। प्रभारी निरीक्षक गिरजेश तिवारी ने बताया कि तीनों आरोपी महिलाओं पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...