कूड़ा फेंकने निकले थे, शोर मचाने पर क्या बोले कि मिली मौत; मणिपुरी संगीतकार की हत्या पर बवाल
नई दिल्ली, सितम्बर 8 -- दिल्ली के किलोकरी गांव में 54 वर्षीय मणिपुरी संगीतकार चोंगथम विक्रम सिंह की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। आरोप है कि रविवार देर रात घर के बाहर हो रहे शोर-शराबे का विरोध करने के बाद आठ लोगों का एक समूह उनका पीछा करते हुए तीसरी मंजिल तक पहुंचा और अपार्टमेंट के कॉरिडोर में उन्हें बुरी तरह पीटा। गंभीर रूप से घायल विक्रम सिंह की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने मामले में सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि 15 वर्षीय एक किशोर को भी पकड़ा गया है। पुलिस के मुताबिक, सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी निगरानी और स्थानीय स्तर पर मिली जानकारी के आधार पर आरोपियों की पहचान की गई।कूड़ा फेंकने नीचे आए थे, शोर पर हुआ विवाद घटना रविवार रात करीब 11:30 बजे की है। मणिपुरी सामाजिक कार्यकर्ता बी. रुचिदा शर्मा के मुताबिक, विक्रम सिंह कूड़ा फेंकने के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.