गोपालगंज, अप्रैल 14 -- गोपालगंज, हमारे संवाददाता। शहर के अरार मोड़ वार्ड नंबर 26 मोहल्ले में मंगलवार की सुबह कूड़ा फेंकने घर से बाहर निकली एक रिटायर शिक्षिका के गले से बाइक सवार बदमाशों ने सोने की चेन उड़ा ली। चेन छीनने के दौरान शिक्षिका सड़क पर गिरकर घायल भी हो गईं। इलाज के लिए उन्हें मॉडल सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों की देखरेख में उनका उपचार किया गया। मामले में रिटायर शिक्षिका व शिवनाथ सिंह की पत्नी कुमारी मनोरमा ने नगर थाने में अज्ञात बाइक सवार दो बदमाशों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। यह भी पढ़ें- बाइक सवार उचक्के ने महिला के गले से चेन छीना केस दर्ज शिक्षिका ने पुलिस को बताया कि मंगलवार की सुबह वह अपने घर की साफ-सफाई करने के बाद कूड़ा फेंकने के लिए सड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.