गौरीगंज, फरवरी 4 -- जगदीशपुर। गांव के बाहर कूड़ा फेंकने गई किशोरी के साथ छेड़खानी का मामला सामने आया है। गांव का ही एक युवक किशोरी को अकेला पाकर दुर्व्यहार करने लगा। किशोरी के गुहार मचाने पर आरोपी मौके से फरार हो गया। मामले की सूचना पर पुलिस ने जांच शुरू की है। पीड़िता के परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में एसएचओ डीके यादव ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच के बाद मामला सही पाए जाने पर केस दर्जकर कार्यवाई सुनिश्चित की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.