कूड़ा फेंकने गई किशोरी की नहर में डूबने से हुई मौत
महाराजगंज, मई 18 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। निचलौल थाना क्षेत्र के ग्राम डोमा खास निवासिनी एक किशोरी सोमवार की शाम को कूड़ा फेंकने नारायणी नहर पर गई थी। इस बीच पैर फिसलने से गहरे पानी में चले जाने से उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जरूरी कार्रवाई शुरू कर दी है। ग्राम डोमा खास निवासिनी तमन्ना खातून (17) पुत्री मोहम्मद आरिफ अपनी बहन तबस्सुम और एक सहेली के साथ कूड़ा फेंकने गांव के बाहर नारायणी नहर पर गई थी। कूड़ा फेंकते समय उसका पैर फिसल गया। इससे वह नहर की गहराई में चली गई। नहर में पानी भरा होने से वह डूब गई। इस घटना के बाद उसकी बहन के शोर मचाने पर ग्रामीण और चंदा ग़ुलरभार चौकी की पुलिस मौके पर पहुंच गई और उसे ढूंढना शुरू किया। आधे घंटे की मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला गया। ग्रामीणों के साथ उसकी मां उसे लेकर निचलौल सीएचसी आई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.