प्रयागराज, मई 15 -- न्यू सोहबतियाबाग इलाके में कूड़ा फेंकने को लेकर हुए विवाद में जमकर मारपीट हुई। पीड़िता सुस्मिता ने जार्जटाउन थाने में तहरीर दी है। बताया कि बुधवार दोपहर उनकी जेठानी के किरायेदार समर्पित सिंह का लालजी सोनकर, आदित्य सोनकर और रोहित सोनकर से कूड़ा फेंकने को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि तीनों ने समर्पित सिंह की पिटाई कर दी। वह और उनकी जेठानी अर्चना बीचबचाव करने पहुंचीं तो उनके साथ भी मारपीट की गई और जान से मारने की धमकी दी गई। सूचना पर डायल 112 के पुलिसकर्मी पहुंचे लेकिन तब तक आरोपी फरार हो गए। पीड़िता का आरोप है कि पुलिस के जाने के बाद लालजी सोनकर अपने लगभग आधा दर्जन साथियों के साथ दोबारा घर आया और उनकी ननद की कार में तोड़फोड़ की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...