कूड़ा फेंकने के विवाद में मां-बेटी से मारपीट
गोपालगंज, जून 19 -- हथुआ। स्थानीय थाना क्षेत्र के छोटकी बगही गांव में दरवाजे पर कूड़ा फेंकने को लेकर हुए विवाद में पड़ोसियों द्वारा मां-बेटी की पिटाई किए जाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में इरफान शेख की पत्नी अनीशा खातून ने हथुआ थाना में लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। आवेदन में आरोप लगाया गया है कि उनकी पड़ोसन जानबूझकर उनके दरवाजे पर कूड़ा-कचरा फेंक रही थी। इसका विरोध करने पर बुधवार को पड़ोसियों ने एकजुट होकर उनकी व पुत्री की पिटाई कर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.