कूड़ा फेंकने के विवाद में महिला से मारपीट, जान से मारने की धमकी
उरई, मई 16 -- कदौरा। संवाददाता थाना क्षेत्र के ग्राम पथरेहटा में कूड़ा फेंकने को लेकर पड़ोसियों के बीच विवाद हो गया। पीड़िता ने पड़ोसियों पर घर में घुसकर मारपीट करने तथा जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।ग्राम पथरेहटा निवासी गायत्री पत्नी राकेश ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसके पति काम के सिलसिले में बाहर रहते हैं। शुक्रवार सुबह वह घर पर अकेली थी तभी पड़ोस में रहने वाली पूनम पत्नी छुटकू उर्फ सतीश ने उसके घर के सामने कूड़ा फेंक दिया। विरोध करने पर विवाद बढ़ गया। आरोप है कि इसके बाद जेठ धसीठा, उसकी पत्नी फूलन, भाई रामसजीवन तथा बहू पूनम दरवाजे पर आ गए और गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। यह भी पढ़ें- कूड़ा फेंकने के विवाद में मारपीट, तोड़फोड़ पीड़िता ने आरोप लगाया कि इस दौरान पत्थर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.