प्रतापगढ़ - कुंडा, दिसम्बर 10 -- अंतू। थाना क्षेत्र के चतुरपुर उमरी गांव निवासी सुरजीत विश्वकर्मा के पड़ोस के राजेश वर्मा की बेटी सोनू अपने घर के पीछे रास्ते पर कूड़ा फेंक रही थी। सुरजीत के पिता राम बहादुर विरोध जताने लगे तो उनमें विवाद हो गया। आरोप है कि राजेश, उनकी बेटियां सोनू, काजल, गांव के नितिन सरोज, रिश्तेदार छेदी वर्मा, संदीप वर्मा और दो अज्ञात लोग घर पहुंचे। आरोपियों ने राम बहादुर, सुरजीत को रॉड से हमलाकर घायल कर दिया। घर में लगा पर्दा फाड़ दिया और मोबाइल तोड़ दिया। सूचना पर पुलिस पहुंची और एंबुलेंस से घायलों को सीएचसी संडवा चंद्रिका ले गई। वहां गंभीर हालत में राम बहादुर को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। सुरजीत की तहरीर पर पुलिस ने उक्त सभी के खिलाफ केस दर्ज किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.