जौनपुर, मई 4 -- रामनगर, हिन्दुस्तान संवाद। नेवढ़िया थाना क्षेत्र के हथेड़ा गांव में कूड़ा फेंकने को लेकर हुए विवाद में एक महिला और उसके पति के साथ मारपीट का आरोप है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। गीता सिंह पत्नी देवी सिंह ने बताया कि शनिवार शाम को कूड़ा फेंकने को लेकर उसके भतीजे रवि सिंह और परिवार की अन्य महिलाओं अनिता सिंह, सोनाली से कहासुनी हो गई। आरोप है कि इसके बाद सभी लोग एकजुट हो गए और मारपीट करने लगे, जिससे उसे आंख के नीचे और हाथ में गंभीर चोटें आईं। बीच-बचाव करने पहुंचे उसके पति देवी सिंह को भी आरोपियों ने मारपीट कर घायल कर दिया। यह भी पढ़ें- कूड़ा फेंकने के विवाद में महिला और उसके पति की पिटाई, केस साथ ही जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से चले गए। इस संबंध में थानाध्यक्ष नेवढ़िया राजारा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.