हापुड़, मार्च 9 -- थाना देहात क्षेत्र के गांव असौड़ा में कूड़ा फेंकने का विरोध करना महिलाओं को भारी पड़ गया। थाना में कोई सुनवाई नहीं होने पर सोमवार को महिलाएं एकत्र होकर एसपी कार्यालय पहुंची और शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की।एसपी को दी शिकायत में गांव असौड़ा निवासी सोनम, रानी कश्यप और प्रियंका ने संयुक्त रूप से बताया कि उनके मकान के सामने एक परिवार रहता हैं। मकान के सामने आए दिन कूड़ा फेंकते है। जिससे रास्ता बंद हो जाता है। काफी बार विरोध करने पर गाली गलौज और मारपीट करने पर अमादा हो जाते है।पीड़िताओं का आरोप है कि झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देते है। जिसके संबंध में थाना में लिखित शिकायत की। इसके बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देते है।एसपी कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने बताया कि संबंधित थाना को जांच ...