लखनऊ, अप्रैल 30 -- लखनऊ,संवाददाता। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के कृष्णा नगर कोतवाली क्षेत्र में बुधवार सुबह कूड़ा फेंके जाने का विरोध करना दो बहनों को भारी पड़ गया। किराएदार महिला ने अपने दोनों बेटों के साथ मिलकर दोनों बहनों की जमकर पिटाई कर दी और जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर मां और दोनों बेटों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। आलमबाग के पुराना सरदारी खेड़ा निवासी मोना यादव पुत्री सुरेंद्र यादव ने बताया कि वह बुधवार सुबह करीब 11 बजे नटखेड़ा स्थित जय माता नर्सिंग होम के पास अपनी बहन शिवानी के घर गई थी। इसी दौरान ऊपर किराए पर रहने वाली महिला शालिनी ने उनके ऊपर कूड़ा फेंक दिया। जब मोना ने इसका विरोध किया तो शालिनी गाली-गलौज पर उतर आई। थोड़ी देर में उसके बेटे आर्यन और साहिल भी आ गए और दोनों भी गाली देने लगे।मोना न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.