कूड़ा प्रबंधन के लिए NDMC के नए नियम, यूजर चार्ज में बढ़ोतरी; भारी जुर्माने का भी प्रावधान
नई दिल्ली, सितम्बर 23 -- नई दिल्ली नगर परिषद (NDMC) ने लुटियंस दिल्ली के लिए कचरा प्रबंधन के नए नियम बनाए हैं। वरिष्ठ अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि इन नियमों के तहत कचरे को उसके स्रोत पर ही चार तरह से अलग-अलग करना जरूरी होगा। नए नियमों के तहत मासिक यूजर चार्ज बढ़ाए जाएंगे और नियमों के उल्लंघन पर भारी जुर्माना लगाया जाएगा। इन नियमों में एनडीएमसी इलाके में नियमों के पालन पर नजर रखने के लिए कम्युनिटी पेट्रोलर और सफाई समितियों का भी प्रावधान है। परिषद ने इन नियमों को मंजूरी दे दी है और अब इन्हें अंतिम नोटिफिकेशन के लिए केंद्रीय गृह मंत्रालय भेजा जाएगा।ऑटो-टिप्पर में चार अलग-अलग हिस्से एनडीएमसी के एक सीनियर अधिकारी ने कहा कि घर-घर जाकर कचरा इकट्ठा करने वाले ऑटो-टिप्पर में चार अलग-अलग हिस्से बनाए गए हैं। हर गाड़ी के साथ एक हेल्पर भी लगाया ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.