गिरडीह, अप्रैल 2 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। तेलोडीह पंचायत सचिवालय में बुधवार को कार्यकारी समिति की बैठक मुखिया शब्बीर आलम की अध्यक्षता में हुई। जिसमें एक ही नारा स्वच्छ पंचायत हो हमारा के संकल्प के साथ पंचायत को साफ-सुथरा बनाने के लिए जनभागीदारी सुनिश्चित करने और कूड़ा प्रबंधन के लिए ठोस रणनीति बनाई गई। वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए विकास योजनाओं का प्राथमिकीकरण किया गया, जिसमें विशेष रूप से पेयजल और स्वच्छता से संबंधित कार्यों पर बल दिया गया। उच्च विद्यालय तेलोडीह (उर्दू) में शिक्षकों की कमी को दूर करने, सुरक्षा हेतु बाउंड्रीवॉल पर तार फेंसिंग और परिसर में पेवर ब्लॉक लगाने जैसे बुनियादी ढांचे के सुधार पर चर्चा हुई। आंगनबाड़ी केंद्रों की समस्याओं को सुना गया और उनके समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाने का निर्णय लिया गया। बैठक में पंचायत सचिव शाजेब ...