कूड़ा परिवहन के लिए 50 रुपए प्रतिमाह प्रस्तावित करने पर भड़के व्यापारी
हापुड़, मार्च 31 -- नगर पालिका परिषद हापुड़ द्वारा कूड़ा परिवहन करने के लिए 50 रूपए प्रतिमाह प्रस्तावित करने के प्रस्ताव पर पश्चिम उत्तर प्रदेश संयुक्त व्यापार मंडल हापुड़ के पदाधिकारियों एवं व्यापारियों ने विरोध जताया। उन्होंने नपा के अधिशासी अधिकारी संजय मिश्रा को कूड़ा उठाने के नाम पर प्रस्तावित 50 मासिक शुल्क के विरोध में ज्ञापन सौंपा। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर पालिका द्वारा 50 रूपए मासिक शुल्क वसूलने का प्रस्ताव पास किया जाता है तो व्यापारी सड़कों पर उतरकर आंदोलन करेंगा। जिलाध्यक्ष संजय कुमार डावर ने कहा कि यह प्रस्ताव पूर्णतः जनविरोधी, अव्यवहारिक एवं अनुचित है। शहर के व्यापारी पहले से ही विभिन्न प्रकार के करों का भुगतान कर रहे हैं, ऐसे में अतिरिक्त शुल्क थोपना किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है। ज़िला महामंत्री दीपक बंसल ने कहा क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.