गाज़ियाबाद, जनवरी 7 -- -लोनी स्थित मीरपुर हिंदू गांव में बने प्लांट को चलाने का ग्रामीण कर रहे विरोध -तीन दिन से धरने पर बैठे थे, गेट से हटाने पर ट्रोनिका सिटी थाने में धरना दिया लोनी, वरिष्ठ संवाददाता। मीरपुर हिंदू गांव स्थित सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट में नगर निगम क्षेत्र का कूड़ा निस्तारित करने को लेकर बुधवार शाम जोरदार हंगामा हुआ। प्लांट के बाहर धरना दे रहे ग्रामीणों को पुलिसकर्मियों ने उठाया तो ग्रामीण सड़क पर लेट गए। हल्का बल प्रयोग कर ग्रामीणों को पुलिस ने हटाया और फिर प्लांट का ताला खोला गया। कई लोगों को पुलिस हिरासत में लेने का आरोप लगा लोग भाकियू पदाधिकारियों संग देर शाम ट्रोनिका सिटी थाने पर पहुंचे और धरना शुरू कर दिया। बाद में साथियों को लेकर थाने से लौट गए। मीरपुर गांव में सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट करीब तीन साल पहले बना ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.