बरेली, मार्च 7 -- शहर के लोगों को जल्द कूड़े के ढेरों से निजात मिलेगी है। निगम ने शहर के 80 वार्डों से रोजाना निकलने वाले करीब 500 मैट्रिक टन कचरे के निस्तारण की दिशा में कदम उठाया है। सथरापुर में सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट में मशीनों और अन्य उपकरणों को स्थापित करने का काम चल रहा है। जल्द प्लांट का ट्रायल होगा। नगर निगम ने इस परियोजना के लिए दिल्ली की संस्था पीपुल्स एसोसिएशन फॉर टोटल हेल्प यूथ एप्लूज (पाथ्या) का चयन किया है। कार्यदायी संस्था ने प्लांट स्थल पर मशीनों और उपकरणों को इंस्टॉल करने का काम शुरू कर दिया है। सभी आवश्यक उपकरण जल्द ही वहां पहुंच जाएंगे, जिसके बाद ट्रायल की प्रक्रिया शुरू होगी। नगर निगम के पर्यावरण अभियंता राजीव कुमार राठी ने बताया कि प्लांट के संचालन के लिए निगम संस्था को प्रति टन 446 रुपये का भुगतान करेगा। यह प्ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.